सूरजपुर/11 मार्च 2026/ Chhattisgarh Board of Secondary Education रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष-2026 के अंतर्गत 09 मार्च 2026 को कक्षा 10वीं के व्यावसायिक पाठ्यक्रम विषयों की परीक्षा जिले में निर्धारित केंद्रों पर संपन्न हुई।
इस दौरान ऑर्गनाइज्ड रिटेलिंग, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, टेलीकम्युनिकेशन, बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेस एंड इंश्योरेंस (BFSI), ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, परिधान मेड-अप एवं होम फर्निशिंग, कंस्ट्रक्शन, प्लंबिंग, पावर तथा पर्यटन और अतिथि सत्कार जैसे विषयों की परीक्षा आयोजित की गई।
जिले के निर्धारित 72 परीक्षा केंद्रों में से 29 केंद्रों में परीक्षा आयोजित हुई, जबकि 43 केंद्रों में संबंधित विषय के परीक्षार्थी नहीं होने के कारण परीक्षा आयोजित नहीं की गई। परीक्षा में कुल पंजीकृत 1250 परीक्षार्थियों में से 1224 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के दौरान जिले एवं विकासखंड स्तर पर गठित उड़नदस्ता दल द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित होती पाई गई तथा किसी भी परीक्षा केंद्र में नकल प्रकरण दर्ज नहीं हुआ।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

