सरकारी रिकॉर्ड जलाने और मारपीट का आरोप: युवक गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

Chattisgarh News Surajpur

सूरजपुर। पुलिस चौकी बसदेई, थाना सूरजपुर क्षेत्र में सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और शासकीय दस्तावेज जलाने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड की मांग की गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकरण क्रमांक 146/2026 में आरोपी सर्वेश साहू (24 वर्ष) पिता राजकुमार साहू, निवासी बांसापारा चौकी बसदेई, जिला सूरजपुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 221, 296(बी), 351(2), 115(2), 121(1), 132, 324(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घटना कैसे हुई

मामले में शिकायतकर्ता हीरा सिंह (रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत बांसापारा) ने बताया कि 7 मार्च 2026 की शाम करीब 6:45 बजे वह ग्राम पंचायत बांसापारा के सरपंच संतोष कुमार सिंह और सचिव राधेश्याम कुशवाहा के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही आशीष साहू के घर जाकर आवास की ऑन-लाइन रिकॉर्ड जांच कर रहे थे।

इसी दौरान वहां पहुंचे सर्वेश साहू ने रोजगार सहायक से मनरेगा में हाजिरी भरने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने गाली-गलौज करते हुए हाथ में रखे झोले से मनरेगा और आवास योजना के दस्तावेज निकालकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे शासकीय रिकॉर्ड जल गया।

मारपीट और धमकी का आरोप

शिकायत के अनुसार आरोपी ने रोजगार सहायक के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। बीच-बचाव करने आए सरपंच संतोष कुमार सिंह को भी धक्का-मुक्की की गई। इसके बाद सभी लोग वहां से हटकर सुरक्षित स्थान पर चले गए।

पुलिस ने दर्ज किया अपराध

घटना की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान गवाहों के बयान, घटनास्थल निरीक्षण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी सर्वेश साहू को 11 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।

कोर्ट में पेश, रिमांड की मांग

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर 20 मार्च 2026 तक न्यायिक रिमांड की मांग की है ताकि मामले की आगे की जांच पूरी की जा सके।

पुलिस का कहना है कि प्रकरण की विवेचना जारी है और शासकीय कार्य में बाधा तथा सरकारी रिकॉर्ड जलाने के मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *