करंजी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में शिक्षक दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षा क्षेत्र में दीर्घकालिक और उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम संस्था के प्राचार्य श्री एस.के. सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में तथा विद्यालय के सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं के सक्रिय सहयोग से संपन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर शिक्षा जगत को दिशा देने वाले कई सेवानिवृत्त शिक्षकों को विद्यालय परिवार द्वारा शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले प्रमुख शिक्षकों में शामिल रहे:
- श्री सत्यनारायण जायसवाल (प्रधानपाठक, मा. शाला डबरीपारा रामनगर)
- श्री शिवभजन सिंह (प्रधानपाठक, मा. शाला सोहागपुर)
- श्री रामसूरत जायसवाल (प्रधानपाठक, प्रा. शाला करंजी)
- श्री झुनुलाल राजवाड़े (उच्च वर्ग शिक्षक, मा. शाला रामनगर)
- श्री तुलसी राम राजवाड़े (प्रधानपाठक, मा. शाला करंजी)
- श्री शशिभूषण जायसवाल (पूर्व प्राचार्य, हायर सेकेंडरी स्कूल करंजी)
- श्री रूद्र प्रताप प्रजापति (प्रधानपाठक, मा. शाला खरसुरा)
- श्री विद्युत कुमार नंदी (पूर्व प्राचार्य, हायर सेकेंडरी स्कूल करंजी)
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री सत्यनारायण जायसवाल एवं पूर्व SMDC अध्यक्ष श्री राजेश राजवाड़े विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों एवं वक्ताओं ने अपने संबोधन में शिक्षकों के अमूल्य योगदान को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को गुरुओं के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

