सूरजपुर में महिला थाना का शुभारंभ, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया लोकार्पण; SI पुष्पा तिर्की बनीं पहली थाना प्रभारी

Chattisgarh News Surajpur

सूरजपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और त्वरित न्याय की दिशा में सूरजपुर जिले को बड़ी सौगात मिली है। सोमवार, 2 नवंबर 2026 को जिले में नवीन महिला थाना का विधिवत शुभारंभ किया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कोतवाली थाना परिसर में स्थापित महिला थाना का फीता काटकर लोकार्पण किया।

इस अवसर पर एसआई पुष्पा तिर्की ने जिले की प्रथम महिला थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। नवीन महिला थाने में थाना प्रभारी सहित आवश्यक पुलिस बल की पदस्थापना की गई है।

महिला थाना खुलने से जिले की महिलाओं को अपनी शिकायतें दर्ज कराना अब आसान होगा। महिला संबंधी अपराधों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई, जांच और विवेचना सुनिश्चित करने में यह थाना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष चन्द्रमणी पैंकरा, भीमसेन अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, रेडक्रास चेयरमेन बाबूलाल अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा राजवाड़े, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नूतन विश्वास, कलेक्टर रेना जमील एवं पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाला कदम – मंत्री राजवाड़े
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि महिला थाना महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम में सहायक होगा। पीड़ित महिलाओं को अपनी समस्याएं सहजता से रखने का अवसर मिलेगा और त्वरित निराकरण सुनिश्चित होगा। लोकार्पण के बाद उन्होंने थाने के रोजनामचा में शुभकामना संदेश भी दर्ज किया।

महिलाओं की शिकायतों को संवेदनशीलता से सुनेगी पुलिस – एसपी
एसपी योगेश कुमार पटेल ने कहा कि महिला थाना प्रारंभ होने से महिलाएं सीधे महिला थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज करा सकेंगी। महिला थाना प्रभारी एवं महिला स्टाफ उनकी समस्याओं को सहजता और संवेदनशीलता से सुनेंगे और नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। कार्यक्रम में एएसपी योगेश देवांगन सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *