भटगांव के लिए गर्व का क्षण: जगन्नाथपुर ओसी माइन को मिला 5 स्टार रेटेड माइन पुरस्कार, SECL की इकलौती ओपनकास्ट खदान को मिला सम्मान

Chattisgarh News Surajpur

भटगांव / रायपुर, 31 अक्टूबर 2026। एसईसीएल भटगांव क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। रायपुर में आयोजित ‘स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह 2026’ में सुरक्षित, कुशल एवं पर्यावरण अनुकूल खनन के लिए देश की उत्कृष्ट खदानों को सम्मानित किया गया।

इस समारोह में एसईसीएल के भटगांव क्षेत्र की जगन्नाथपुर ओसी माइन को ओपन कास्ट श्रेणी में प्रतिष्ठित ‘5 स्टार रेटेड माइन’ पुरस्कार से नवाजा गया। गौरतलब है कि जगन्नाथपुर ओसी माइन एसईसीएल की इकलौती ऐसी ओपन कास्ट खदान है, जिसे यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ है।

यह ऐतिहासिक सफलता कोयला मंत्रालय के सुदृढ़ विजन एवं कोल इंडिया बोर्ड के सतत प्रोत्साहन के साथ-साथ अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) श्री दारला सुनील कुमार, निदेशक (तकनीकी) संचालन श्री आर.सी. महापात्र, निदेशक (तकनीकी) यो/परि (अतिरिक्त प्रभार) श्री नृपेंद्र नाथ के दूरदर्शी मार्गदर्शन तथा मुख्यालय के समस्त विभागाध्यक्षों, जिला प्रशासन, सांविधिक निकायों एवं श्रम संघों के सतत सहयोग व क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व एवं जगन्नाथपुर ओसी माइन के अधिकारियों व कर्मियों के समर्पण का परिणाम है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

100%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *