सूरजपुर: शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर जिला पुलिस सूरजपुर ने जिले एवं प्रदेश के सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन ने समाज के मार्गदर्शक शिक्षकों और आम नागरिकों से राज्यव्यापी ‘साइबर जागृति अभियान’ में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक पूरे प्रदेश में साइबर अपराधों की रोकथाम और डिजिटल सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया फ्रॉड और अन्य डिजिटल खतरों के प्रति सतर्क व सजग बनाना है।
सूरजपुर पुलिस ने शिक्षकों और नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अभियान के आधिकारिक पोर्टल https://cgpolice-cyberjaagrutiabhiyaan.com/ पर जाएं, अपनी सेल्फी लें और साइबर सुरक्षा संदेशों के साथ इसे फेसबुक, इंस्टाग्राम व ‘एक्स’ (ट्विटर) जैसे प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा करें।
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि शिक्षक समाज के पथप्रदर्शक होते हैं; ऐसे में जब वे साइबर सुरक्षा के संदेश को अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल के माध्यम से प्रसारित करेंगे, तो बड़ी संख्या में लोग जागरूक होंगे और साइबर अपराधों के जाल में फंसने से बच सकेंगे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

