योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता-कलेक्टर

Chattisgarh News Surajpur

– पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

– कलेक्टर ने समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए दिए आवश्यक निर्देश

– प्रधानमंत्री आवास एवं निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर जोर

सूरजपुर/05 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्रीमती रेना जमील की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, विकसित भारत जी राम जी, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन , सांसद एवं विधायक निधि से स्वीकृत निर्माण कार्य, मुद्रा लोन, सामुदायिक एवं व्यक्तिगत शौचालय सहित अन्य शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर
कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता बनाए रखने और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती जमील ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा कर प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना महज एक योजना नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के पक्के आवास के सपने को साकार करने का माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को हितग्राहियों से सतत संपर्क कर उन्हें आवास निर्माण के लिए प्रेरित करने तथा लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
जल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर ने कहा कि भविष्य में जल संकट की चुनौती से निपटने के लिए वर्षा जल की प्रत्येक बूंद का प्रभावी संचय और संरक्षण जरूरी है। उन्होंने स्थानीय परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं के अनुरूप जल संरचनाओं के निर्माण तथा वर्षा जल संचयन के लिए ठोस एवं कारगर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में पहाड़ों के निचले हिस्सों में तालाब निर्माण की संभावनाओं का चिन्हांकन कर वर्षा जल के बेहतर संचयन एवं संरक्षण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अधूरे निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सांसद एवं विधायक मद से स्वीकृत निर्माण कार्यों में भी तेजी लाते हुए कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले ने कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मैदानी स्तर पर कार्य करने वाला महत्वपूर्ण विभाग है। अधिकारी-कर्मचारी केवल कार्यालयीन कार्यों तक सीमित न रहें, बल्कि नियमित रूप से मैदानी क्षेत्रों का भ्रमण कर योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति का जायजा लें, ताकि जिले के अंतिम छोर तक पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो सके। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं के कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक गांव के हर वार्ड से स्वच्छता गतिविधियों की शुरुआत करें। साथ ही स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाएं। बैठक में संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *