भटगांव/बिलासपुर। एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी) संचालन श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने आज भटगांव क्षेत्र का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने जगन्नाथपुर ओसीएम, महान-2 खदान की क्लोजर गतिविधियों एवं क्षेत्र की समग्र परिचालन गतिविधियों का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान निदेशक महोदय ने खनन कार्यों, कोयला परिवहन और डिस्पैच व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने मशीनरी के अधिकतम उपयोग, निर्बाध कोयला उत्पादन और बेहतर परिचालन समन्वय पर विशेष जोर दिया।
मानसून के मद्देनजर उन्होंने अधिकारियों को प्रभावी डी-वाटरिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने, हॉल रोड के नियमित रखरखाव और खदान में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
श्री जयकुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उत्पादन एवं डिस्पैच के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के साथ-साथ महान-2 खदान की क्लोजर गतिविधियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

