एमसीबी पुलिस ने कई लोगों को पकड़ा, कई अब भी गिरफ्त से बाहर
एमसीबी/कोरिया। क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एमसीबी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबार से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
सूत्रों के अनुसार कुछ लोग नशावो मुक्ति के नाम पर दी जाने वाली दवाओं का दुरुपयोग कर रहे हैं और इन्हें नशे के रूप में बेच रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस नेटवर्क के माध्यम से कई तरह की नशे की सामग्री क्षेत्र में बेची जा रही है, जिससे युवाओं में नशे की लत बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक यह नेटवर्क केवल एमसीबी जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका विस्तार कोरिया जिले तक भी बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा लगातार दबिश और जांच की जा रही है, जिसके चलते कई आरोपियों को पकड़ा गया है।
हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े कुछ लोग अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और अलग-अलग तरीकों से नशे की सामग्री की सप्लाई कर रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

