जिले में मनरेगा मजदूरों का ई-केवाईसी अभियान तेज, तमनार ब्लॉक ने हासिल किया 100% लक्ष्य97.40% औसत प्रगति के साथ सभी ब्लॉक शत-प्रतिशत लक्ष्य के करीब

Chattisgarh News Surajpur

छत्तीसगढ़ हेड सुखदेव आजाद

जिला रायगढ़,
ब्लॉक तमनार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत रायगढ़ जिले में मजदूरों का ई-केवाईसी अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा सभी सातों विकासखंडों में ग्राम पंचायत स्तर पर शत-प्रतिशत ई-केवाईसी सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य योजना में पारदर्शिता बढ़ाना, फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाना तथा वास्तविक मजदूरों तक समय पर लाभ पहुंचाना है।
जिले में वर्तमान स्थिति के अनुसार सक्रिय मनरेगा मजदूरों का औसतन 97.40 प्रतिशत ई-केवाईसी पूरा हो चुका है, जो प्रशासन और नरेगा टीम की सक्रियता का प्रमाण है। इस अभियान में तमनार ब्लॉक ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए 100 प्रतिशत ई-केवाईसी का लक्ष्य पूरा कर लिया है। कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र डनसेना के नेतृत्व तथा नरेगा स्टाफ के निरंतर प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई है, जिसे जिले के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।
अन्य विकासखंडों की प्रगति भी उत्साहजनक है। धरमजयगढ़ में 98.16 प्रतिशत, खरसिया में 97.41 प्रतिशत, रायगढ़ में 99.33 प्रतिशत, पुसौर में 96.61 प्रतिशत, घरघोड़ा में 95.77 प्रतिशत तथा लैलूंगा में 95.41 प्रतिशत ई-केवाईसी पूरा हो चुका है। अधिकांश विकासखंड 95 प्रतिशत से अधिक प्रगति कर चुके हैं और शीघ्र ही शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल होने की संभावना है। सभी कार्यक्रम अधिकारी अपनी टीम के साथ मिशन मोड में कार्य कर रहे हैं ताकि कोई भी पात्र मजदूर इस प्रक्रिया से वंचित न रहे।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन मजदूरों का ई-केवाईसी पूरा नहीं होगा, वे मनरेगा के अंतर्गत मजदूरी कार्य में शामिल नहीं हो सकेंगे। इसलिए सभी मजदूरों से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द अपने ग्राम पंचायत या अधिकृत केंद्र में जाकर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कराएं।
प्रशासन के अनुसार यह पहल ग्रामीण मजदूरों के हित में एक महत्वपूर्ण डिजिटल कदम है। इससे योजना में पारदर्शिता बढ़ेगी, फर्जी लाभार्थियों पर रोक लगेगी और वास्तविक मजदूरों को समय पर रोजगार एवं भुगतान सुनिश्चित हो सकेगा। वहीं तमनार ब्लॉक की उपलब्धि जिले के अन्य विकासखंडों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *