छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, द्वारा आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण रूप से संपन्न

Chattisgarh News Surajpur

सूरजपुर/27 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल/हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा मार्च-अप्रैल-2026 की परीक्षा आज कक्षा-12 वीं विषय-लेखांकन की परीक्षा हेतु जिले में निर्धारित केन्द्र में परीक्षा शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुई है। 12 वीं की परीक्षा में कुल दर्ज परीक्षार्थियों की संख्या 71 में 66 उपस्थित एवं 05 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एवं कक्षा 10वीं, विषय- गणित की परीक्षा में कुल दर्ज परीक्षार्थियों की संख्या-657 में 605 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 52 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
इस दौरान जिले एवं विकासखण्ड स्तर पर गठित उड़नदस्ता दल द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
जिले के समस्त परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित होना पाया गया एवं किसी भी परीक्षा केन्द्र में कोई भी नकल प्रकरण दर्ज नहीं हुआ।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *