सूरजपुर/27 मार्च 2026/ ई-कोष पोर्टल छत्तीसगढ़ के अंतर्गत ई- चालान मॉड्यूल के माध्यम से ओ.टी.सी. (ओवर द काउंटर) चालान जमा करने हेतु आज जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में जिला कोषाधिकारी के उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राज्य शासन द्वारा भौतिक चालानों की प्रचलित व्यवस्था को पूर्णतः समाप्त करते हुए ऑनलाइन माध्यम से चालान जमा करने की नई प्रणाली लागू की जा रही है। इसके तहत ओ.टी.सी. (ओवर द काउंटर) सुविधा दिनांक 01 अप्रैल 2026 से प्रभावशील होगी।
प्रशिक्षण में समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डी.डी.ओ.), च्वाईस सेंटर संचालकों एवं स्टाम्प वेण्डरों को शामिल किया गया। उन्हें ई- चालान मॉड्यूल के उपयोग, ऑनलाइन भुगतान प्रक्रिया तथा ओ.टी.सी. के माध्यम से चालान जमा करने की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
उल्लेखनीय है कि नई ऑनलाइन व्यवस्था से चालान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध होगी। साथ ही, कागजी कार्यवाही में कमी आने से कार्य निष्पादन में भी तेजी आएगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

