जिले के 32 हजार भूमिहीन मजदूरों को मिला आर्थिक संबल

Chattisgarh News Surajpur

बिलासपुर संभाग
जिला रायगढ़
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत रायगढ़ जिले के लगभग 32 हजार हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से राशि अंतरित करते हुए जिले के हितग्राहियों के खातों में 10-10 हजार रुपये के मान से कुल 32 करोड़ रुपये सीधे भेजे जिले में लगभग 32 हजार हितग्राही इस योजना से लाभान्वित हुए, जिनमें ग्रामीण क्षेत्र के 30 हजार 730 तथा नगरीय निकाय क्षेत्र के 1 हजार 312 हितग्राही शामिल हैं
नगरीय क्षेत्र में नगर पंचायत घरघोड़ा के 65, धरमजयगढ़ के 563 पुसौर के 371 किरोड़ीमल नगर के 9 तथा लैलूंगा के 304 हितग्राहियों को लाभ मिला वहीं ग्रामीण क्षेत्र में खरसिया के 7391 घरघोड़ा के 1135 छाल के 790 तमनार के 2433 धरमजयगढ़ के 2313 पुसौर के 7360 मुकड़ेगा के 303 रायगढ़ के 6985 तथा लैलूंगा के 2020 हितग्राही लाभान्वित हुए जिले के रायगढ़, पुसौर, खरसिया धरमजयगढ़ तमनार एवं लैलूंगा तहसीलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति रही तथा योजना से संबंधित वीडियो का प्रदर्शन कर हितग्राहियों को जानकारी दी गई तहसील मुख्यालय रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रामश्याम डनसेना सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण गणमान्य नागरिक एवं संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे। बता दें कि यह योजना भूमिहीन कृषि मजदूरों के साथ-साथ वनोपज संग्राहक चरवाहा बढ़ई लोहार मोची नाई धोबी तथा अन्य पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *