सरिया पुलिस की बड़ी ताबड़तोड़ कार्यवाही

Chattisgarh News Raipur Surajpur

बिलासपुर संभाग
जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़
08 किलो 170 ग्राम गांजा सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
सरिया पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 24.03.2026 को मुखबिर सूचना पर सरिया थाना के सामने घेराबंदी कर एक प्लेटिना मोटरसाइकिल (CG 11 BM 7318) को रोका गया।
मोटरसाइकिल में सवार दो व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 08 किलो 170 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया गिरफ्तार आरोपी:
हसन मोहम्मद (38 वर्ष), निवासी पाठ, थाना सकरी, जिला बिलासपुर
अलीम खान (53 वर्ष), निवासी कोटमीसोनार, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा (कीमती लगभग ₹80,000), मोटरसाइकिल (₹50,000) एवं मोबाइल (₹10,000) कुल जुमला ₹1,40,000 का माल जब्त किया है आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 (बी) NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में की गई, जिसमें थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *