– महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम
– 37.66 करोड़ रुपए की लागत से 10 एकड़ भूमि पर बनेंगे 185 आधुनिक भवन
सूरजपुर/. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल द्वारा सूरजपुर जिले के ग्राम पर्री में जिले की प्रथम आवासीय कॉलोनी ‘अटल विहार योजना‘ का भव्य भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कुल 3766.06 लाख रुपए (लगभग 37.66 करोड़ रुपए) की लागत से निर्मित होने वाली इस महत्वाकांक्षी आवासीय परियोजना का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री अनुराग सिंह देव( अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल) ने विधिवत भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रेमनगर विधायक श्री भुलन सिंह मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रमणी पैंकरा अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक तथा कलेक्टर श्रीमती रेना जमील व अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
‘हर वर्ग के लिए सपनों का घर हुआ साकार‘:-
मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि अटल विहार योजना के माध्यम से जिले के नागरिकों के अपने घर का सपना साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सूरजपुर जिले की पहली आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त आवासीय कॉलोनी होगी, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग कृ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ई.डब्ल्यू.एस.), निम्न आय वर्ग (एल.आई.जी.), मध्यम आय वर्ग (एम.आई.जी.) तथा उच्च आय वर्ग (एच.आई.जी.) कृ के लिए किफायती दर पर भवनों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि यह योजना पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के सपनों को साकार करने वाली परियोजना है, जो छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास का प्रतीक है। श्रीमती राजवाड़े ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि ष्मोदी की गारंटीष् के अनुरूप राज्य सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने हेतु प्रतिबद्ध है।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने कहा कि अटल विहार योजना के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों में आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त आवासीय कॉलोनियों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सूरजपुर जिले की यह पहली ऐसी परियोजना है, जो जिले के आवासीय परिदृश्य में एक नया अध्याय जोड़ेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए प्रेमनगर विधायक श्री भुलन सिंह मरावी ने कहा कि अटल विहार योजना क्षेत्र के विकास का नया सोपान सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पर्री में निर्मित होने वाली यह कॉलोनी न केवल आवासीय आवश्यकताओं की पूर्ति करेगी, बल्कि स्थानीय रोजगार के अवसर भी सृजित करेगी तथा क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने राज्य सरकार को इस महत्वपूर्ण योजना के लिए धन्यवाद देते हुए क्षेत्रवासियों को बधाई दी तथा अधिक से अधिक लोगों से योजना के अंतर्गत पंजीयन कराने की अपील की।
कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने अपने उद्बोधन में कहा कि अटल विहार योजना सूरजपुर जिले के लिए एक मील का पत्थर सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस परियोजना के सफल क्रियान्वयन हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा तथा निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह कॉलोनी सूरजपुर शहरी विकास के एक नए युग की शुरुआत करेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि कॉलोनी में सड़क, बिजली, पेयजल, सीवरेज एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
योजना की प्रमुख विशेषताएं – 10 एकड़ भूमि पर बनेंगे 185 आधुनिक भवन:-
अटल विहार योजना के अंतर्गत ग्राम पर्री में कुल 10.00 एकड़ भूमि पर 185 भवनों के निर्माण की योजना है, जिनमें 10 एच.आई.जी. (उच्च आय वर्ग), 47 एम.आई.जी. (मध्यम आय वर्ग), 60 एल.आई.जी. (निम्न आय वर्ग) तथा 68 ई.डब्ल्यू.एस. (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) भवन शामिल हैं। प्रस्तावित भवनों की मूल्य संरचना इस प्रकार है – ई.डब्ल्यू.एस. भवन – रू. 9.46 लाख, एल.आई.जी. भवन – रू. 19.69 लाख, एम.आई.जी. भवन – रू. 30.99 लाख तथा एच.आई.जी. भवन – रू. 58.99 लाख। योजना की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वर्तमान में 70 प्रतिशत भवनों का पंजीयन पूर्ण हो चुका है तथा शेष भवनों का पंजीयन कार्य निरंतर जारी है।
इच्छुक हितग्राहियों के लिए सुनहरा अवसर:-
जिला प्रशासन ने जिले के इच्छुक नागरिकों से आग्रह किया है कि वे शीघ्रातिशीघ्र अपना पंजीयन कराकर अपने सपनों का घर पाने के इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

