सूरजपुर// जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 के अंतर्गत विकास खंड स्तर से चयनित विजेता प्रतिभागियों की प्रतियोगिता तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता दिनांक 11 फरवरी एवं सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता 12 फरवरी को आयोजित की जानी थी, किन्तु अपरिहार्य कारणों से तिथियों में परिवर्तन करते हुए अब जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता 12 फरवरी तथा सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता 13 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

