कलेक्टर की अध्यक्षता में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न- लक्ष्य के अनुरूप निर्धारित समय सीमा पर पूर्ण करें पीएम आवास: कलेक्टर- स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया आवश्यक दिशा निर्देश- वीबी जी राम जी के प्रमुख प्रावधान, उद्देश्य एवं समेकित कार्य योजना पर की गई चर्चा

Chattisgarh Surajpur

सूरजपुर// कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के अध्यक्षता में आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास की समीक्षा बैठक जिला पंचायत के सभा कक्ष में रखी गई थी। जिसमें संचालित प्रमुख शासकीय योजनाओं, विकास कार्यों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं तथा सेवा प्रदाय तंत्र के समग्र प्रगति की गहन समीक्षा की गई।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत आवास के निर्माण की प्रगति एवं भुगतान की स्थिति पर सतत निगरानी करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए। इसके साथ ही उन्होने लक्ष्य के अनुरूप निर्धारित समय सीमा पर आवास पूर्ण करने पर बल दिया। उन्होंने निर्माणाधीन आवासों के लिए 31 मार्च तक का समय संबंधितों को दिया है, सभी संबंधितो को निर्देशित किया है कि नियमित मॉनिटरिंग और भौतिक परीक्षण कर लक्ष्य को प्राप्त करें।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत प्रबंधन तथा स्वच्छता व्यवहार गतिविधियों पर उन्होने विस्तृत चर्चा की। स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, अपश्ष्टि प्रबंधन को सुदृढ करने को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन की सामान्य गुणवत्ता में सुधार लाना व स्वच्छता के प्रति ग्राम वासियों को प्रेरित करने पर विशेष बल देने की बात कही गई।
बैठक में जिले में स्थापित प्लास्टिक प्रबंधन ईकाई सूचारू संचालन को लेकर विशेष चर्चा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि मल्टीलेयर प्लास्टिक के नियमित संग्रहण हेतु सभी संबधित आवश्यक कार्यवाही करे। जिससे की प्लास्टिक कचड़े का वैज्ञानिक ढंग से संग्रहण एवं प्रसंस्करण कर जिले को स्वच्छ बनाया जा सकें।
बैठक में वीबी जी राम जी के प्रमुख प्रावधानों, उद्देश्यों एवं समेकित कार्ययोजना के संबंध में चर्चा की गई। जी राम जी अधिनियम 2025 से आमजन परिचित हो इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर वृहत स्तर पर प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश संबंधितो को दिए। इसके साथ ही ग्राम सभा, आवास दिवस व रोजगार दिवस पर वीबी जी राम जी का प्रचार प्रसार योजनाबद्ध तरीके से बात कही गई।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विजेद्र सिंह पाटले, सर्व जनपद सीईओ व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *