
सूरजपुर /खेलोत्सव की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य बृजलाल साहू द्वारा रिबन काटकर किया गया।प्राचार्य द्वारा अपने संबोधन में विद्यार्थियों को कहा गया कि खेलकूद न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है वरन् मानसिक विकास, अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत करता है ।साथ ही स्वामी विवेकानंद के विचारों के द्वारा प्रतिभागियों को प्रेरित किया।
खेलोत्सव में बैडमिंटन, चेस, खो – खो, क्रिकेट ,एथलेटिक्स आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।
इस आयोजन सफल बनाने में महाविद्यालय के क्रीड़ा सहायक संगीता सिंह तथा समस्त स्टाफ का सक्रिय सहयोग रहा।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

