
सुरजपुर/ पीएम श्री सेजेस विद्यालय में आज इस अवसर पर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न रचनात्मक एवं गतिविधि-आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए है।
बैगलेस डे के अंतर्गत विद्यार्थियों ने खेलकूद, कला एवं हस्तकला, समूह गतिविधियाँ, शैक्षणिक खेल, गीत – कविता तथा अन्य आनंददायक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को बिना पुस्तकों के तनाव के, सीखने को आनंदमय और रोचक बनाना था, उक्त विद्यार्थियों में अत्यधिक उत्साह एवं प्रसन्नता देखने को मिली।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

