सूरजपुर// नर्सिंग कॉलेज कृष्णपुर में महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न जागरूकता अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के आदेशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री शुभम बंसल के मार्गदर्शन से सम्पन्न हुआ। जिसमें छात्राओं को कार्यस्थल में महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं को कार्यस्थल में होने वाली छेड़छाड़ और उनके समाधान के लिए आंतरिक शिकायत समिति के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
उक्त कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग, संरक्षण अधिकारी श्रीमती इंद्र तिवारी, महिला सशक्तिकरण (हब) मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला मिशन समन्वयक शारदा सिंह, जेन्डर विशेषज्ञ सलोमी कुजूर, यूनिसेफ समन्वयक श्री हितेश निर्मलकर द्वारा गया है। जिसमे कन्या भ्रूण हत्या निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम, सखी वन स्टॉप सेंटर, बाल विवाह, गुड टच – बैड टच एवं महिला हेल्प लाइन नंबर 181, एवं अन्य टोलफ्री न. 1098, 112, 1930 की जानकारी दी गई। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों के सहयोग से सफल आयोजन किया गया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

