धान उपार्जन केंद्रों में टोकन प्रक्रिया तेज, 18 से 21 नवंबर तक 20,000 क्विंटल से अधिक धान के लिए टोकन जारी तुंहर टोकन मोबाइल ऐप के माध्यम से किसान घर बैठे ले रहे धान बिक्री हेतु टोकन

Chattisgarh News Surajpur

सूरजपुर// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप एवं जिले में कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन में धान उपार्जन वर्ष 2025-26 के लिए सुचारू एवं पारदर्शी रूप से जारी है। जिले के कुल 54 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी कार्य प्रगति पर है।

अब तक चंदरपुर समिति में 246 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में धान बेचने हेतु 63,819 किसानों का पंजीयन हो चुका है, जिनका कुल रकबा 73,192.9780 हेक्टेयर है। इस वर्ष 4,179 नए किसान पंजीकृत हुए हैं।

केंद्रवार टोकन पंजीयनकृ18 से 21 नवंबर तक की स्थिति

जिले के 11 समिति/उपार्जन केंद्रकृउमापुर, कृष्णपुर, गणेशपुर, चंद्रपुर, देवनगर, पोंडी, रेवती, रामनगर, शिवप्रसादनगर, सूरजपुर एवं सोनपुरकृमें धान विक्रय हेतु बड़ी संख्या में टोकन जारी किए गए।

प्रतिदिन टोकन पंजीयन के अनुसार 18 नवंबर को 4,112.40 क्विंटल धान हेतु 68 टोकन, 19 नवंबर को 5,383.84 क्विंटल धान हेतु 91 टोकन, 20 नवंबर को 5,336.60 क्विंटल धान हेतु 102 टोकन तथा 21 नवंबर को 5,570 क्विंटल धान हेतु 85 टोकन प्रदान किए गए हैं। कुल मिलाकर चार दिनों के लिए लगभग 20,402 क्विंटल धान हेतु 346 टोकन जारी किए गए।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *