पंचमढ़ी में सूरजपुर के स्काउट-गाइड्स ने दिखाई साहसिक प्रतिभा

Chattisgarh News Surajpur

ट्रेकिंग, रोप कोर्स, राइफल शूटिंग, आर्चरी व नौका विहार का लिया रोमांचक अनुभव

सूरजपुर/ पंचमढ़ी में आयोजित राज्य स्तरीय पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर में सूरजपुर जिले के स्काउट एवं गाइड्स विद्यार्थियों ने साहसिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पिपरिया से लगभग 52 किमी दूर स्थित इस हिल स्टेशन पर आयोजित यह पांच दिवसीय कार्यक्रम रोमांच और कौशल विकास का अनूठा संगम बन गया है। यह आयोजन विशेष रूप से साहसिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास को सशक्त बनाने पर केंद्रित है। जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला कमिश्नर भारत स्काउट एंड गाइड अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि यह शिविर विद्यार्थियों के लिए न केवल रोमांचक अनुभव प्रदान कर रहा है, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य कर रहा है। राज्य काउंसलर रामदत्त पटेल ने बताया कि राज्य मुख्यालय से जिला सूरजपुर को प्राथमिकता के साथ पंचमढ़ी हेतु प्रदान किया जता है और भविष्य में भी जिला का स्काउट गाइड लाभ लेगे। जिले के मुख्य आयुक्त संदीप अग्रवाल, अध्यक्ष शंकर यादव, राज्य सहायक आयुक्त पीताम्बर मरावी, जिला सचिव उमेश कुमार गुर्जर, डीओसी बी.आर. देवांगन, गाइड विनीता भगत, डी टी सी गोवर्धन सिंह, कौशिल्या मलिक, मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव, सर्व ब्लाक सचिव स्काउटर गाइडर सहित जिले के सभी संगठन पदाधिकारीयो ने इस आत्मविश्वास और नेतृत्व छमता के लिए सभी स्काउट एवं गाइड्स को शुभकामनाएं दी। वहीं स्काउट प्रभारी शिक्षक योगेश साहू ने बताया कि मंगलवार को आयोजित गतिविधियों में सूरजपुर सहित अन्य जिलों के गाइड प्रतिभागियों ने पहाड़ों की ट्रेकिंग, रोप कोर्स एवं नौका विहार का रोमांचक अनुभव प्राप्त किया। वही स्काउट प्रतिभागियों ने राइफल शूटिंग, आर्चरी, बिफाल एवं राजभवन की ट्रेकिंग का अनुभव लिया। इन गतिविधियों के दौरान बच्चों ने न केवल साहस और संतुलन का परिचय दिया, बल्कि टीम भावना और त्वरित निर्णय क्षमता का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शिविर के आगामी दिनों में हाइकिंग, पचमढ़ी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर ट्रेकिंग, स्काई साइकिलिंग, वैली क्रॉसिंग, ऑब्स्टेकल्स कोर्स, एवं जोरबिंग जैसी कई आकर्षक और चुनौतीपूर्ण गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही स्काउटिंग एवं गाइडिंग विषय पर विशेष प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित होंगे, जिससे प्रतिभागियों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होगा।इस पूरे कार्यक्रम का संचालन साहसिक कार्यक्रम अधिकारी बिलकिस शेख के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। राज्य प्रभारी किरण सिंह ठाकुर, सहायक स्टाफ के रूप में धनराज सैनी, रामरतन, खुमान एवं शुभश्री राणा एवं जिले से प्रभारी चन्द्रिका सिंह, योगेश साहू, कंचनलता टोप्पो, दीपा सिंह सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *