सूरजपुर में मां ने चार माह के बच्चे को पटका, मौत: खाना बनाने समय रो रहा था मासूम, हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ा

Chattisgarh News Surajpur

सूरजपुर के जयपुर गांव में खाना बनाने के दौरान रो रहे चार माह के बच्चे को उसकी मां ने उठाकर पटक दिया। बच्चे को लेकर पिता और उसकी मां सूरजपुर हॉस्पिटल के लिए रवाना हुए। हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो गई। घटना से पहले खाना नहीं बनाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम जयपुर निवासी सोनसाय प्रजापति बुधवार को महुआ बीनने चला गया था। वह महुआ बीनकर दोपहर में लौटा तो उसकी पत्नी वृंदावती ने खाना नहीं बनाया था। खाना नहीं बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के बाद वृंदावती खाना बनाने लगी। सोनसाय सामने कोटवार के घर चला गया
रोने लगा बच्चा तो बाहर ले जाकर पटका

वृंदावती के खाना बनाने के दौरान उसका चार माह का बच्चा रोने लगा। वृदावती ने रोते हुए बच्चे को चुप कराने की कोशिश की। वह चुप नहीं हुआ तो वृंदावती ने बाहर ले जाकर उसे जमीन पर पटक दिया।

बच्चे की चीख सुनकर सोनसाय भागकर मौके पर पहुंचा, तब तक बच्चा बेहोश हो चुका था। सोनसाय बच्चे को लेकर परिजनों के साथ सूरजपुर जिला अस्पताल पहुंचा। जिला अस्पताल में बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। रास्ते में ही बच्चे की सांसे थम गई थीं।

दो बच्चों की पहले भी मौत, किया था लव मैरिज

सोनसाय प्रजापति और वृंदावती गोंड़ का लव मैरिज हुआ था। परिजनों के अनुसार कुछ सालों से वृंदावती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसके पहले भी दो बच्चे हुए थे। सही देखरेख के अभाव में दोनों बच्चों की मौत हो गई। आज जिस बच्चे की मौत हुई, वह तीसरा बच्चा था।

सूरजपुर SDOP अभिषेक पैकरा ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर बयान दर्ज किया जा रहा है। जांच के बाद मामले में एफआईआर दर्ज किया जाएगा।

बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम करा शाम को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। बताया गया है कि पटकने से बच्चे के सिर पर गंभीर चोटें आई थी, जिससे उसकी मौत हुई है।

हेडिंग सहित न्यूज़ बना कर दे

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *