सूरजपुर, 10 नवम्बर 2025।
आज जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय ई-ऑफिस क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्टर श्री एस जयवर्धन और जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को ई-ऑफिस के संचालन, प्रक्रिया एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में सामान्य प्रशासन विभाग रायपुर द्वारा भेजे गए मास्टर ट्रेनर श्री रवि एवं श्री विनोद द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से कार्यालयीन कार्यों को तेजी, पारदर्शिता एवं दक्षता से संपन्न करने के संबंध में उपयोगी जानकारी एवं सुझाव प्रदान किए।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

