छत्तीसगढ़ हेड सुखदेव आजाद
जिला मुंगेली
मुंगेली। होली जैसे खुशियों और उल्लास के पर्व के दौरान बेजुबान जानवर के साथ क्रूरता करने का एक मामला सामने आने पर मुंगेली पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कुछ युवकों द्वारा एक बेजुबान जानवर के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मुंगेली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पशुओं के साथ क्रूरता करना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या नरमी नहीं बरती जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान खुशी और उत्साह के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं का भी ध्यान रखें तथा किसी भी बेजुबान जानवर को नुकसान न पहुंचाएं। यदि कहीं भी पशुओं के साथ क्रूरता की घटना दिखाई दे तो इसकी तुरंत जानकारी पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

