जांजगीर-चांपा में दिल दहला देने वाली घटना

Chattisgarh News Surajpur

कलयुगी पिता ने 5 वर्षीय बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर सुखदेव आजाद

छत्तीसगढ़ के जांजगीर‑चांपा जिला के पामगढ़ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही 5 वर्षीय मासूम बेटे की नहर में डुबोकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी रेशम लाल यादव (27 वर्ष) निवासी ग्राम भैसो की शादी वर्ष 2018 में हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। पारिवारिक विवाद और मारपीट के कारण उसकी पत्नी अपनी दो बेटियों को लेकर मायके ग्राम भिलौनी चली गई थी, जबकि 5 वर्षीय बेटा आयुष पिता के साथ ही रह रहा था। बताया गया है कि आरोपी अक्सर पत्नी को फोन कर धमकी देता था कि वह पहले बेटे को मार देगा और फिर खुद भी आत्महत्या कर लेगा।
घटना 13 मार्च की शाम की बताई जा रही है, जब आरोपी अपने बेटे आयुष को घर से लेकर निकला। इसके बाद 14 मार्च की रात लगभग 1 बजे ग्राम भिलौनी के आवास पारा नहर में उसने बेटे को गहरे पानी में डुबोकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी रात करीब 2 बजे पत्नी के मायके पहुंचा और खुद ही बेटे की हत्या करने की बात बता दी।
सूचना मिलने पर पामगढ़ थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
यह पूरी कार्रवाई विजय कुमार पाण्डेय (पुलिस अधीक्षक) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और SDOP प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में की गई।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी सहित पुलिस टीम के संतोष बंजारे, रामदुलार साहू, राजेश कोशले और भुवनेश्वर पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *