पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जन्म जयंती कार्यक्रम रंगमंच में हुआ आयोजन

Chattisgarh Surajpur

सूरजपुर/VOC.24…/ पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जन्म जयंती कार्यक्रम का आयोजन रंगमंच सूरजपुर में किया गया। अहिल्या बाई होल्कर का सशक्त समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रहा है। महिला शिक्षा, मठ मंदिरों के जीर्णाेधार, सामाजिक समरसता, कृषि कार्य सुधार जैसे अनेक कार्यों में स्थापित मापदंड आज भी अनुकरणीय है। समाज के दिन हीन बंधुओं के प्रति उनकी करुणा वंदनीय है।
    विधायक प्रेमनगर श्री भूलन सिंह मरावी ने बताया कि अहिल्याबाई का जीवन आज की महिलाओं के लिए एक आदर्श है। रानी अहिल्याबाई ने साबित किया कि कोई भी महिला संकल्प और विवेक से समाज और राष्ट्र की दिशा बदल सकती है।
  इस अवसर पर पूर्व गृह मंत्री व वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री राम सेवक पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रमणि पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा राजवाड़े,  रेडक्रॉस सोसाइटी सूरजपुर के अध्यक्ष श्री बाबूलाल अग्रवाल, श्री शशीकांत गर्ग, श्री संदीप अग्रवाल, श्री अजय अग्रवाल व अन्य जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *