सेवा संकल्प अभियान

Chattisgarh News Surajpur

रंगोली में उभरी विकसित भारत की परिकल्पना

महाविद्यालय सहित जिले के विद्यालयों में विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग

सूरजपुर, 24 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सूरजपुर में विद्यार्थियों ने विकसित भारत की परिकल्पना को रंगोली के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों पर आकर्षक रंगोलियां बनाईं। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्र छात्राओं ने विकसित भारत को लेकर अपने विचार भी रखे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री भूलन सिंह मरावी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के सेवाकाल के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत 13 पहलों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों की रंगोलियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल रंगोली नहीं, बल्कि रंगों के माध्यम से उकेरा गया विकसित भारत का प्रतिबिंब है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र के रूप में उभरेगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैंकरा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों की भागीदारी उत्साहजनक है। छात्र-छात्राओं ने रंगोली में स्वच्छ, सशक्त और विकसित भारत की अपनी कल्पना को अभिव्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में आज की युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। श्रीमती पैंकरा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य एवं जनभागीदारी अध्यक्ष श्री यशवंत सिंह, श्री मुरली मनोहर सोनी, श्री अरविन्द मिश्रा, श्री संदीप अग्रवाल, श्री अशोक सिंह, श्री राजेश्वर तिवारी, श्री अजय सिंह, प्राचार्य डॉ. एच.एन. दुबे, श्री बृजलाल साहू, डॉ. प्रतिभा कश्यप, श्री अखिलेश पाण्डेय, श्री अखिलेश द्विवेदी, सुप्रिया, निर्मला, अरुण, निर्मला एक्का, दीपशिखा और नितिन सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राये उपस्थित रहे।

इसी कड़ी में जिले के विद्यालयों में भी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने फूलों और पत्तियों से आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और राष्ट्रप्रेम को अभिव्यक्त किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *