विश्रामपुर में भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Chattisgarh News Surajpur

: विश्रामपुर, सूरजपुर |

सूरजपुर जिले के विश्रामपुर नगर में शुक्रवार को भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे नगर में जय जगन्नाथ के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा।

वीओ:
भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा की सुसज्जित झांकियों के साथ शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। यात्रा में महिला, पुरुष, युवा और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रद्धालु भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक नारों के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए।

मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर भगवान की आरती उतारी और शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की मौजूदगी ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।

समापन:
विश्रामपुर में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की शोभायात्रा धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देती हुई शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

100%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *