स्थानांतरण पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर का अधिवक्ता संघ, महिला मंडल, वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी एवं स्कूल संचालक व शिक्षकों ने किया सम्मान, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह की भेंट।

Chattisgarh News Surajpur

सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर का स्थानांतरण होने पर महिला मंडल, अधिवक्ता संघ, स्कूली बच्चे, शिक्षक, स्कूल संचालक, समाज सेवी, वरिष्ठ नागरिक संघ के प्रतिनिधियों ने गुरूवार को सौजन्य मुलाकात किया। इस दौरान जिले में उनके कुशल नेतृत्व, उत्कृष्ट कार्यशैली, निष्पक्ष कार्यप्रणाली, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए सूरजपुर जिलेवासियों की ओर से हार्दिक सम्मान एवं कृतज्ञता स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डीआईजी/एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सूरजपुर जिले में कार्यकाल के दौरान उन्हें सभी वर्गों का भरपूर सहयोग और स्नेह मिला, जिसके कारण बेहतर ढंग से कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि जिले की जनता, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, अधिवक्ताओं, मीडिया तथा पुलिस परिवार के सहयोग से कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और जनसेवा के क्षेत्र में अनेक सकारात्मक पहलें सफलतापूर्वक संचालित की जा सकीं। उन्होंने सभी के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हुए जिलेवासियों के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की कामना की।
सभी प्रतिनिधियों ने डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पुलिस और आमजन के बीच विश्वास मजबूत हुआ तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के साथ-साथ जनहित के अनेक कार्य सफलतापूर्वक संचालित हुए। उन्होंने डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर के उज्ज्वल भविष्य एवं नई पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।
इस अवसर पर अग्रवाल महिला मंडल से की लता गोयल, सोनू अग्रवाल, आशा अग्रवाल, ममता अग्रवाल एवं सपना अग्रवाल, वरिष्ठ नागरिक संघ के संयोजक लालचंद अग्रवाल, समाजसेवी रामबिलास मित्तल, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता बलराम शर्मा, जिला लोक अभियोजक अधिवक्ता राजू दास, विशेष लोक अभियोजक अधिवक्ता नरेश कौशिक, सचिव राजेश गोयल, एसआरव्हीएम के संचालक डॉ. राहुल अग्रवाल, प्राचार्य अनू काण्डे, प्राचार्य खुशबू सिंह, उप प्राचार्य दिनदयाल तिवारी, प्राचार्य सुनील कुजूर, शिक्षक डी.सी.राम, सबाब हुसैन, राजीव लोचन मिश्रा, दीपक पटेल, योगेश पाण्डेय, शिक्षक बादल भास्कर, तुलेश्वर राजवाड़े उपस्थित रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *