पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बतरा में ग्रीष्मकालीन शिविर अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण का सफल आयोजन

Chattisgarh News Surajpur

कलेक्टर सुश्री रैना जमील के संरक्षण तथा श्री अजय कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी, सूरजपुर के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बतरा में प्राचार्य श्री गोवर्धन सिंह के कुशल नेतृत्व में आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर 2026 के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक एवं प्रेरणादायी भ्रमण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

इस ग्रीष्मकालीन शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना तथा उन्हें पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक, सामाजिक एवं जीवनोपयोगी अनुभवों से जोड़ना है। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में सीखने की रुचि, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास का विकास किया जा रहा है।

शिविर के प्रमुख उद्देश्य

🔹 संवर्धन एवं सीखना (Enrichment & Learning)
🔹 कौशल विकास
🔹 शारीरिक गतिविधियाँ एवं खेल
🔹 रचनात्मक अभिव्यक्ति
🔹 सांस्कृतिक जागरूकता
🔹 आत्मविकास एवं स्वतंत्र अभिव्यक्ति
🔹 समुदाय एवं संवाद कौशल का विकास
🔹 कोडिंग एवं डिजिटल साक्षरता

इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति हेतु विद्यार्थियों को विभिन्न शासकीय संस्थाओं एवं स्थानीय विकास केंद्रों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (अस्पताल), सहकारी समिति, डाकघर, बैंक, गोठान, रीपा केंद्र तथा क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल खोपा धाम का अवलोकन किया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं, बैंक में वित्तीय लेन-देन की प्रक्रिया, डाकघर की सेवाओं, सहकारी समिति की कार्यप्रणाली, गोठान एवं रीपा केंद्र में ग्रामीण आजीविका और स्वावलंबन से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। वहीं खोपा धाम के भ्रमण से विद्यार्थियों को क्षेत्र की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत को निकट से जानने का अवसर मिला।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह, जिज्ञासा एवं सक्रिय सहभागिता का परिचय दिया। भ्रमण से प्राप्त अनुभवों ने विद्यार्थियों के ज्ञान, समझ एवं व्यावहारिक दृष्टिकोण को समृद्ध किया। साथ ही उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व, संवाद कौशल, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता के विकास को भी प्रोत्साहन मिला।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विषय विशेषज्ञों एवं शिक्षकों सुश्री के. मिनी प्रसन्ना, श्रीमती अंजना जायसवाल, श्री ठाकुर राजवाड़े, श्री अरुण कुमार राजवाड़े, श्री राम प्रकाश राजवाड़े एवं श्री रविशंकर का उल्लेखनीय योगदान रहा। इसके अतिरिक्त विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमडीसी) के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, पालकों तथा विद्यार्थियों के सहयोग एवं सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावशाली बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विद्यालय परिवार ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पीएमश्री विद्यालय के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, अनुभवात्मक एवं नवाचारयुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *