सूरजपुर में ‘पोषण पखवाड़ा 2026‘ सम्पन्न : मातृ-शिशु पोषण, मस्तिष्क विकास और जागरूकता पर जोर

Uncategorized

सूरजपुर/ कुपोषण एवं एनिमिया के स्तर में उल्लेखनीय कमी लाने के उद्देश्य से वर्ष 2018 से पोषण अभियान का संचालन किया जा रहा है। व्यक्तिगत एवं समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधित व्यवहार परिवर्तन पोषण अभियान का एक मुख्य उद्देश्य है।
उक्त उद्देश्य के अनुश्रवण हेतु जनआंदोलन गतिविधि अंतर्गत प्रतिवर्ष विभिन्न विभागों के साथ समन्वय करते हुये पोषण पखवाड़ा का आयोजन माह मार्च एवं अप्रैल में किया जाता है। भारत सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग के इस वर्ष भी दिनांक 09 अप्रैल 2026 से 23 अप्रैल 2026 तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। पूरक पोषण आहार कार्यक्रम अंतर्गत ऑगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से मिलेट्स आधारित व्यंजन प्रदाय किया जा रहा है।
इस वर्ष मुख्य रूप से पोषण पखवाड़ा आयोजन अंतर्गत मातृ एवं शिशु पोषण मस्तिष्क विकास हेतु प्रारंभिक उत्प्रेरण (0-03) वर्ष प्रारंभिक वर्षों में खेल-आधारित शिक्षा (0-03) वर्ष, स्क्रीन टाइम कम करने में पालकों और समुदाय की भूमिका, सुदढ़ आंगनबाड़ियों के लिए समुदाय का सहयोग जुटाना, जैसे थीम पर गतिविधियाँ आयोजित की गई है।
जिला सूरजपुर में 09 अप्रैल से ‘पोषण पखवाड़ा 2026‘ का शुभारंभ किया गया है। तथा 23 अप्रैल 2026 को कैलेण्डर के आधार पर पोषण पखवाड़ा आयोजन अंतर्गत मातृ एवं शिशु पोषण, मस्तिष्क विकास हेतु प्रारभिक उत्प्रेरण (0-03) वर्ष, प्रारंभिक वर्षों में खेल-आधारित शिक्षा (0-03) वर्ष, स्क्रीन टाइम कम करने में पालकों और समुदाय की भूमिका, सुदढ़ आंगनबाड़ियों के लिए समुदाय का सहयोग जुटाना, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, तथा शिक्षा विभाग के समन्वय के साथ आयोजन किया गया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *