नगर पंचायत बिश्रामपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु स्वच्छता लीग अवॉर्ड से किया गया सम्मानित

Uncategorized

सूरजपुर/17 जुलाई 2025/ नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा विश्रामपुर नगर पंचायत को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता लीग अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि नगर पंचायत बिश्रामपुर की स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को दर्शाती है।

छत्तीसगढ़ के अन्य निकाय जैसे बिलासपुर नगर निगम, कुम्हारी नगर पालिका, बिल्हा नगर पंचायत, रायपुर नगर निगम, अंबिकापुर नगर निगम और पाटन नगर पंचायत को भी सम्मानित किया गया है।

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता लीग में विश्रामपुर नगर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ’पुरस्कार श्रेणी- जैसे “छोटे नगरों की श्रेणी में प्रथम स्थान’ प्राप्त किया है। यह सम्मान नगर की स्वच्छता व्यवस्था, जनभागीदारी और सतत प्रयासों का परिणाम है।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती निर्मला यादव ने कहा यह उपलब्धि नगर के प्रत्येक नागरिक, सफाई कर्मियों, अधिकारीगण/कर्मचारीगण और जनप्रतिनिधियों के सहयोग एवं निरंतर प्रयास से संभव हो सकी है। हम सभी को इस पर गर्व है।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री सुशील कुमार तिवारी ने बताया कि नगर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, नागरिक सहभागिता, प्लास्टिक मुक्त अभियान और डिजिटल निगरानी प्रणाली जैसे प्रयासों से यह सफलता प्राप्त हुई है।

स्वच्छता लीग का आयोजन भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा देशभर में नगरों के बीच प्रतियोगी भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था। विश्रामपुर ने इस मंच पर स्वयं को एक प्रेरणादायक नगर के रूप में प्रस्तुत किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *