सूरजपुर// कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार एवं डीडीए एग्रीकल्चर सुश्री संपदा पैकरा के मार्गदर्शन में आज आकांक्षी विकासखंड प्रतापपुर में किसानों के हित में महत्वपूर्ण पहल की गई। ग्राम पंचायत सोनगरा एवं सकलपुर के कुल 22 कृषकों ने दलहन एवं तिलहन की खरीदी के लिए चयनित समिति चंदौरा में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री आशा योजना के अंतर्गत अपना पंजीयन कराया।
इस पंजीयन के पश्चात अब संबंधित कृषक अपने दलहन एवं तिलहन उत्पादों को शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर विक्रय कर सकेंगे, जिससे उन्हें बेहतर आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। यह पहल किसानों की आय में वृद्धि और उन्हें उचित मूल्य दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण होने पर किसानों ने जिला प्रशासन सूरजपुर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य मिलेगा और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

