शासकीय रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

Surajpur

सूरजपुर – शैक्षणिक भ्रमण के लिए विद्यार्थियों ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक (मध्य प्रदेश) का भ्रमण सूरजपुर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ . एच एन दूबे के निर्देशन एवं प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. चन्दन कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण में पुस्तकालय अध्यक्ष श्रीमती नीरजा भगत का भी सहयोग रहा। शैक्षणिक भ्रमण हेतु प्राणीशास्त्र विभाग के स्नातकोत्तर सेमेस्टर-2 एवं सेमेस्टर-4 के विद्यार्थीगण शामिल हुए। विद्यार्थियों ने प्रातः 6ः00 बजे शैक्षणिक भ्रमण हेतु इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक (मध्य प्रदेश) के लिए प्रस्थान किया। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्राणी शास्त्र विभाग के विभिन्न प्रयोगशालाओं जैसे कीट विज्ञान प्रयोगशाला, न्यूरो बायोलॉजी  प्रयोगशाला , मॉलिक्युलर बायोलॉजी प्रयोगशाला, मत्स्य प्रयोगशाला, जीवाणु विज्ञान प्रयोगशाला एवं केंद्रीय प्रयोगशाला का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान शोध विद्वानों द्वारा विद्यार्थियों को प्रयोगशाला उपकरण के बारे में विस्तृत जानकारी एवं शोध कार्य संबंधी विभिन्न जानकारी दी गई, जिसमें  विद्यार्थियों की शोध संबंधी जिज्ञासु प्रवृत्ति तथा शोध विद्वानों के साथ विद्यार्थियों का परस्पर संवाद देखने को मिला। साथ ही  डॉ. चन्दन कुमार, प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष, सूरजपुर महाविद्यालय के द्वारा विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय के शोध विद्वानों के साथ शोध विषयों पर चर्चा की गई एवं विद्यार्थियों को प्रयोगशाला में उपकरण के प्रबंध , सावधानियों की जानकारी ही गई।  प्रयोगशाला भ्रमण उपरान्त विद्यार्थियों ने धार्मिक स्थलों, नर्मदा उद्गम स्थल , माई की बगिया , अमरेश्वर महादेव मंदिर , जलेश्वर महादेव मंदिर , जैन मंदिर जैसे स्थानों का भ्रमण कर वहां की जैवविविधता का अध्ययन किया एवं वहां पाए जाने वाले संघ आर्थाेपोडा के जीवों, सरीसृप, पंछियों का अध्ययन किया एवं साथ ही धार्मिक स्थलों पर उपलब्ध जलाशयों व प्याऊ जल की रासायनिक स्तर पर शुद्धता का अवलोकन किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *