सूरजपुर/31 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप सूरजपुर जिले में 01 अप्रैल से राजस्व पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम तीन चरणों में संपन्न होगा — पहला चरण 01 अप्रैल से 15 अप्रैल, दूसरा चरण 04 मई से 18 मई और तीसरा चरण 01 जून से 15 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देश पर जिले की समस्त तहसीलों — सूरजपुर, प्रतापुर, ओड़गी, बिहारपुर, रामानुजनगर, भैयाथान, भटगाँव, लटोरी एवं प्रेमनगर — के अंतर्गत पटवारी हल्कों एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयों का चयन राजस्व शिविर आयोजन हेतु कर लिया गया है, जिसमें तहसील मुख्यालय भी शामिल हैं। कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार और नायब तहसीलदार को शिविर की तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
इन शिविरों में राजस्व से जुड़े प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा, जिसमें अविवादित एवं विवादित नामांतरण, खाता बँटवारा, सीमांकन, नक्शा अद्यतन, बटांकन, व्यपवर्तन, ऋण पुस्तिका प्रदान करना, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, आधार एवं मोबाइल नंबर एकत्र करना, अभिलेख शुद्धता एवं त्रुटि सुधार, डिजिटल हस्ताक्षर, स्वामित्व योजना से संबंधित कार्य, जनहानि-फसल क्षति-पशुहानि से संबंधित आर.बी.सी. 6-4 के आवेदनों का निराकरण तथा कोटवारी भूमि के विक्रय की जानकारी सहित समस्त राजस्व संबंधी प्रकरण सम्मिलित हैं। आय, जाति एवं निवास संबंधी आवेदनों की ऑनलाइन प्रविष्टि लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से शिविर स्थल पर ही की जाएगी।
जिले में तिथिवार शिविर स्थलों की जानकारी इस प्रकार है —
01 अप्रैल:- ओड़गी, बिहारपुर, भटगांव, लटोरी, प्रेमनगर, रामानुजनगर, सूरजपुर, भैयाथान एवं प्रतापपुर में छतरंग, कुप्पी व कुदरगढ़; बिहारपुर में नावाटोला, बांक, खोड़ व सलहा; भटगाँव में धरतीपारा व खोंपा; लटोरी में कुंदा व शिवनंदनपुर; प्रेमनगर में खजूरी; सूरजपुर में बसदेई; रामानुजनगर में तेजपुर; भैयाथान में भैयाथान (ग्रा.पं. भवन); प्रतापुर में गोविंदपुर व डांड़करवाँ।
02 अप्रैल:- ओड़गी, बिहारपुर, भटगांव, लटोरी, प्रेमनगर में कनकपुर; सूरजपुर में नवगई; रामानुजनगर में तेलसरा; भैयाथान में तरका; प्रतापुर में घुमाडांड़, धोंधा, टेकी, बेदमी व लांजित; भटगाँव में कपसरा; लटोरी में संबलपुर; बिहारपुर में नवगई व विशालपुर।
06 अप्रैल:- भटगाँव में बरौधी; लटोरी में सोनवाही; प्रेमनगर में गौरीपुर; सूरजपुर में झांसी; रामानुजनगर में पोड़ी; भैयाथान में दर्रीपारा; प्रतापुर में केवरा, गोंदा, घुईडीह, आनंदपुर, जरही, सोनगरा, खड़गवांकला व धरसंडी; बिहारपुर में रसौंकी; भटगाँव में केवटाली; लटोरी में जयनगर, सूरजपुर में केतका, रामानुजनगर मे बद्रिकाश्रम, भैयाथान में परसिया एवं प्रतापपुर मे चंदोरि।
07 अप्रैल:- ओडगी मे लांजीत, भटगाँव में बैजनाथनगर; लटोरी में करमपुर; प्रेमनगर में जयपुर; सूरजपुर में सोहागपुर; रामानुजनगर में अगस्तपुर; भैयाथान में रजबहर; प्रतापपुर में दीना, इंदरपुर व काला माजन; बिहारपुर में कछिया।
08 अप्रैल:- भैयाथान जगन्नाथपुर, धरमपुर, बगड़ा, मांडर व मयूरधक्की; बिहारपुर में करौंटी; भटगाँव में बतरा; लटोरी में सिलफिली; प्रेमनगर में कोटेया; सूरजपुर में शर्मा; रामानुजनगर में पटना, गोटगवाँ, करसी व सोनपुर।
09 अप्रैल:- प्रतापपुर में टोमो व चेंद्रा; सूरजपुर में तेंदूपारा; रामानुजनगर में साल्ही।
10 अप्रैल:- बिहारपुर में महुली; भटगाँव में जगदीशपुर; लटोरी में अजबनगर; प्रेमनगर में महोरा; रामानुजनगर में राजापुर; प्रतापपुर में सौतार, सेमराकला, अमनडोन, रैसरा, डांड़अमोरनी, मानी व मायापुर-1; भटगाँव में चंद्रमेड़ा व राजकिशोरनगर; लटोरी में सुंदरगंज।
13 अप्रैल एवं 15 अप्रैल:- ओड़गी टोमो,चेंद्रा, बिहारपुर महुली, भटगांव मे जगदिसपुर, लटोरी मे अजबनगर, प्रेमनगर मे महोरा, सूरजपुर मे तेंदुपारा रामानुजनगर मे साल्ही पीवरी, प्रतापपुर व ओड़गी तहसीलों के शेष ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

