अंबिकापुर ट्रांसपोर्टर संजय सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने हाथ में पहने कड़े का मारपीट में उपयोग कर गम्भीर रूप से आहत को घायल किया था। मामले में मुख्य आरोपियों सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।जांच के दौरान, पुलिस टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। तकनीकी संसाधनों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पता चला कि अनुराग राजवाड़े उर्फ गोली (22 वर्ष), निवासी शिवधारी कॉलोनी, रायपुर की ओर भागने की फिराक में है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बिलासपुर-रायपुर मार्ग से भाग रहे आरोपी अनुराग को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने घटना में शामिल होने और अपने हाथ में पहने कड़े से संजय सिंह पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त कड़ा बरामद कर लिया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

