कुदुरगढ़ महोत्सव 2026:-

Chattisgarh News Surajpur

“माँ कुदुरगढ़ी की कृपा और संस्कृति का जीवंत उत्सव” — मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

सूरजपुर /महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कुदुरगढ़ महोत्सव 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए कहा कि यह महोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि माँ कुदुरगढ़ी की कृपा और हमारी संस्कृति, परंपरा एवं लोककला की जीवंत विरासत का उत्सव है। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से सरगुजा अंचल की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान पूरे प्रदेश के सामने गर्व से उजागर हो रही है।
लोककलाकारों और युवा प्रतिभाओं की सराहना करते हुए मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि हमारी पारंपरिक कलाएँ और देवी-देवताओं में हमारी अटूट आस्था ही हमारी असली पूँजी है। इसे संजोना और आगे बढ़ाना हम सबकी साझी जिम्मेदारी है।

खेल प्रतिस्पर्धाओं में भी उमड़ा जोश, महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ खेल-
प्रतिस्पर्धाओं में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता के साथ-साथ जिला स्तरीय वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता का भी आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से पधारे पहलवानों के दाँव-पेंच और कसी हुई टक्कर दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस प्रतियोगिता को विशेष गरिमा इस बात से मिली कि नेपाल के थापा पहलवान भी कुदुरगढ़ की मिट्टी में अपना जौहर दिखाने पधारे, जिससे आयोजन को अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप प्राप्त हुआ।

संस्कृति और भक्ति से सराबोर रही शाम-
खेल कार्यक्रमों के पश्चात मंत्री श्रीमती राजवाड़े मुख्य कार्यक्रम मंच पर पहुँचीं, जहाँ उन्होंने संस्कृति व भक्तिमय प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
कार्यक्रम में वन विकास निगम एवं कुदुरगढ़ ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा, पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री भीमसेन अग्रवाल, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, कुदुरगढ़ ट्रस्ट के सदस्य तथा जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *