गर्भाशय कैंसर से बचाव – सूरजपुर जिला चिकित्सालय में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

Chattisgarh News Surajpur

सूरजपुर/ बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने की दिशा में सूरजपुर जिले ने आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय सूरजपुर में 14 वर्ष की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाकर जिले में इस अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया।
राष्ट्रीय से जिला स्तर तक:- महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा यह विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ 28 फरवरी को राजस्थान के अजमेर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। राज्य स्तर पर इसका शुभारंभ मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खडगांवां से मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री द्वारा किया गया। इसी कड़ी में आज 16 मार्च को सूरजपुर जिले में भी यह अभियान प्रारंभ हो गया है।
टीकाकरण की व्यवस्था:- जिला चिकित्सालय स्थित 100 बिस्तरीय मातृत्व एवं शिशु अस्पताल के टीकाकरण कक्ष में प्रतिदिन प्रातः 9ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक यह टीकाकरण किया जाएगा। यह अभियान सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत नहीं, बल्कि एक विशेष राष्ट्रीय अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत 14 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को गार्डासिल नामक क्वाड्रिवैलेंट एचपीवी वैक्सीन की एक खुराक दी जाएगी, जो सर्वाइकल कैंसर से बचाव में अत्यंत प्रभावी मानी जाती है।
आज के शुभारंभ कार्यक्रम में सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. अजय मरकाम, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. प्रियंका पटेल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आरआरएस सिंह, उपेंद्र सिंह, सतेंद्र खुटे, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कुसुम, विमला स्वामी, मंजू, ममता, मीडिया प्रभारी संदीप गुप्ता एवं मितानिन बहनें उपस्थित रहीं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कपिल देव पैकरा ने जिले के अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अपनी 14 वर्षीय बेटियों को टीकाकरण केंद्र लाकर एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं, ताकि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकें।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *