राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 के लिए आवेदन शुरू, 2 मई को होगी परीक्षा

Chattisgarh News Surajpur

सूरजपुर/ भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, नई दिल्ली द्वारा संचालित राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसई) के अंतर्गत सत्र 2025-26 हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। यह छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की राह पर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदान की जाती है।
कौन कर सकते हैं आवेदन:-
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित शासकीय विद्यालय, शासकीय अनुदान प्राप्त विद्यालय एवं स्थानीय निकाय विद्यालयों में कक्षा 8वीं (सत्र 2024-25) में अध्ययनरत वे विद्यार्थी आवेदन के पात्र हैं, जिन्होंने पिछली कक्षा 7वीं में 55 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हों तथा जिनके पिता की कुल वार्षिक आय तीन लाख पचास हजार रुपये से अधिक न हो। परीक्षा के लिए आवेदन पूर्णतः निःशुल्क एवं ऑफलाइन माध्यम से आमंत्रित है।
परीक्षा कार्यक्रम:-
एनएमएमएसई परीक्षा 02 मई 2026 (शनिवार) को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली प्रातः 10ः00 बजे से 11ः30 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 1ः00 बजे से 2ः30 बजे तक संपन्न होगी। यह परीक्षा छत्तीसगढ़ राज्य के प्रत्येक विकासखंड में स्थापित कुल 145 परीक्षा केंद्रों पर एक साथ आयोजित की जाएगी।
पात्र विद्यार्थियों से अपील है कि वे इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाएं और समय-सीमा के भीतर अपने विद्यालय के माध्यम से आवेदन सुनिश्चित करें।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *