सूरजपुर/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष-2026 का शुभारंभ आज हिन्दी विषय के साथ हुआ। सूरजपुर जिले में परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु कुल 72 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये गये हैं।
कक्षा 10वीं के हिन्दी विषय की आज आयोजित परीक्षा जिले के समस्त 72 केन्द्रों में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। परीक्षा में कुल दर्ज 10,053 परीक्षार्थियों में से 9,775 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 278 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर गठित उड़नदस्ता दलों द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समस्त परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई और किसी भी केन्द्र में नकल का कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

