शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय सूरजपुर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Surajpur


सूरजपुर/21 जून 2025/ प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 जून को शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय सूरजपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री बृजलाल साहू द्वारा योग के महत्व को छात्राओं के बीच साझा किया गया साथ ही महाविद्यालय के आईक्यूएसी समन्वयक श्री संदीप सोनी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने के इतिहास एवं इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” को बताया गया। स्कूल शिक्षा विभाग से सुश्री समृद्धि चंद्राकर एवं श्रीमती प्रीती सिंह द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं को प्रमुख योगासनों से अवगत कराकर सभी से योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *