योग हमारे शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक तंदुरुस्ती और भावनात्मक स्थिरता को बढ़ावा देता है: विधायक श्रीमती रेणुका सिंह

Surajpur

योग शरीर और मन के संतुलन में सहायक : विधायक श्री भूलन सिंह मरावी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ थीम पर जिले में हुआ भव्य आयोजन

सूरजपुर, 21 जून 2025 / अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर जिले में ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ थीम पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भरतपुर-सोनहत क्षेत्र की विधायक श्रीमती रेणुका सिंह कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं। प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष व पूर्व गृहमंत्री श्री राम सेवक पैकरा, कलेक्टर श्री एस जयवर्धन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार ठाकुर, डीएफओ श्री पंकज कमल की गरिमामयी उपस्थिति तथा योग गुरु के सान्निध्य में गणमान्य नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया। इस दौरान योग गुरु द्वारा शीर्षासन, भुजंगासन, प्राणायाम जैसे योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया।

 इस अवसर पर श्रीमती रेणुका सिंह ने योग के वैज्ञानिक महत्व को समझाया और कहा कि भारतीय संस्कृति का हिस्सा रहा योग आज विश्व भर में प्रचलित है। इसके महत्व को समझते हुए विदेशो में भी लोग बड़ी संख्या में योग को अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर इससे मिलने वाले गहन लाभों का अनुभव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य, बल्कि मानसिक तंदुरुस्ती और भावनात्मक स्थिरता को भी बढ़ावा देता है। यह जीवन के विभिन्न पहलुओं में संतुलन स्थापित करने में सहायक है और हर उम्र के व्यक्ति को लाभ पहुंचाता है।

विधायक श्री भूलन सिंह मरावी ने कहा कि योग एक आध्यात्मिक अनुशासन है जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। उन्होंने वर्तमान समय में योग को अपनाने को अत्यंत आवश्यक बताते हुए इसे स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र बताया।

    छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री राम सेवक पैकरा ने योग को एक समग्र अनुशासन बताया जिसमें शारीरिक मुद्राएं, श्वास अभ्यास, ध्यान और नैतिक सिद्धांत समाहित होते हैं। उन्होंने कहा कि योग तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं को दूर करने में प्रभावी भूमिका निभाता है और मानसिक स्पष्टता एवं भावनात्मक स्थिरता प्रदान करता है।

    कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने अपने संदेश में योग को निरोग जीवन का आधार बताया। उन्होंने कहा कि नियमित योग अभ्यास से जीवन में अनुशासन, ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार होता है।

  इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणी देवपाल सिंह, रेडक्रॉस सोसायटी सूरजपुर के अध्यक्ष श्री बाबूलाल अग्रवाल, श्री मुरली मनोहर सोनी, श्री शशिकांत गर्ग, श्री संदीप अग्रवाल, श्री मुकेश गर्ग, श्री अजय अग्रवाल, जनप्रतिनिधिगण व जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू,स्कूली बच्चे, स्वच्छता दीदियां,जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे। कार्यक्रम में सामूहिक योगाभ्यास के साथ योग के विभिन्न आयामों पर जानकारी भी दी गई।
इसके अलावा कार्यक्रम के अंत में विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने नशामुक्ति का संकल्प लेने हेतु  उपस्थित जनों को शपथ भी दिलाया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *