कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा: सूरजपुर में भूगोल एवं भौतिक शास्त्र की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, नकल का एक भी प्रकरण नहीं

Chattisgarh News Surajpur

सूरजपुर/20 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष-2026 का शुभारंभ आज 20 फरवरी 2026 से हो गया। परीक्षा के पहले दिन सूरजपुर जिले के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर कक्षा 12वीं की भूगोल एवं भौतिक शास्त्र विषय की परीक्षाएँ पूर्णतः शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुईं।
जिले में परीक्षा संचालन के लिए कुल 72 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें से 70 केन्द्रों पर आज परीक्षा आयोजित की गई। कुल 5191 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 5115 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 76 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार जिले में उपस्थिति का प्रतिशत लगभग 98.5ः रहा, जो परीक्षार्थियों की गंभीरता और तैयारी का परिचायक है।
परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर गठित उड़नदस्ता दलों ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का अचानक (औचक) निरीक्षण किया। इस दौरान किसी भी परीक्षा केन्द्र में नकल का एक भी प्रकरण सामने नहीं आया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *