सूरजपुर/ 22 सितंबर 2025/ ग्राम पंचायत रजबहर एवम नमद गिरी में जिला कलेक्टर सर एवं पंचायत सीईओ सर के निर्देशों से महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ यूनिसेफ एवम एग्रिकोन फाउंडेशन के सहयोग से पंचायत चलो अभियान कार्यक्रम ग्राम पंचायत रजबहर, ब्लॉक भैयाथान, जिला सूरजपुर में किया गया। इसमें घर घर जाकर ग्राम वासियों से मिलकर पंचायत चलो अभियान के लिए बैठक में आने कहा गया।
इस आभियान में किशोर किशोरियों को किशोर सशक्तिकरण हेतु जागरूकता संबंधित जानकारी, जिसमें युवा वर्ग, किशोर वर्ग को युनिसेफ द्वारा संचालित युवोदय सुरजपुर कार्यक्रम के बारे में बताया गया। साथ ही बाल विवाह, बाल संरक्षण, घरेलू हिंसा, लिंग आधारित हिंसा (बालिकाओ से छेड़छाड़, भेदभाव आदि), पॉक्सो एक्ट, बलात्कार, शोषण, नशामुक्ति अभियान आदि अधिनियमों के साथ जानकारी दी गई।
युवोदय सूरजपुर कार्यक्रम में किशोर सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जाता है जिसमें गांव के ही ग्राम वासियों में 9 साल से 19 साल के किशोर-किशोरियों और 20 साल से 25 साल के युवक-युवतियों को वोलेटियर (स्वयंसेवी) बना कर उन्हे अपने ही गांव में जागरूकता लाने हेतू कार्य करने होते है जिसमें मुख्यतरू बाल विवाह, बाल संरक्षण, लिंग आधारित हिंसा, आत्मरक्षा करना, आत्म निर्भर बनना, सरकार द्वारा रोजगार के अवसर की जानकारी प्राप्त करना, अपने गांव की समस्याओं को मिलकर निपटान करना, स्वच्छता संबंधि कार्य, इन सभी कार्यक्रमों के लिए गांव में जागरूकता रैली निकालना, कैंप का लगाना आदि कार्यक्रम करना हैं
शिक्षा संबंधी कार्यक्रमो में पढ़ाई का कोना, रूप नहीं गुण, आज मैंने क्या सीखा जैसे पहल पर भी कार्य करना सिखाया जाता है।
यूनिसेफ एग्रिकोन फाउंडेशन द्वारा युवोदय का कार्यक्रम जशपुर, जांजगीर चांपा, बस्तर, बिलासपुर, राजनांदगांव जिले में पहले से चलाई जा रही है।
इस आयोजन का सफ़ल संचालन हेतू ज़िला प्रशासन विभाग, महिला एवम बाल विकास विभाग, यूनिसेफ और एग्रिकोन फाउंडेशन द्वारा किया गया सरपंच श्री ललिता सिंह सचिव श्री देवचंद यादव, साथ में आंगन बाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका ग्राम वासी के साथ यूनिसेफ से ज़िला समन्वयक श्री हितेश निर्मलकर, ब्लॉक समन्वयक श्री अक्सेन गुर्जर, ओडगी ब्लॉक से धनराज जगते, रेवती रमण कॉलेज से कुमारी खुशबू प्रजापति, सुखमनिया सिंग रही साथ में उपस्थित समस्त किशोर किशोरिया और युवाओं का समूह बैठक का आयोजन किया गया।
जीपीडीपी में निम्न विषयों पर चर्चा कर अगले ग्राम पंचायत में सम्मिलित करने के सुझाव दिया गया हैं।
जीपीडीपी में बाल विवाह पर जागरूकता अभियान। रैली निकालकर जागरूक करने की बात कही गई।
जीपीडीपी ग्राम युवोदय हेतु स्वयंसेवक का निर्माण के संबंध में चर्चा।
वीएलसी क्लब हेतु जानकारी दी गई और उनके लिए ग्राम पंचायत की तरफ से बैठने का एक स्थान दिया जाए।
किशोर वर्ग हेतु पढ़ाई का कोना,रूप नही गुण, जैसे विषयों पर चर्चा किया गया।
वॉलिंटियर्स का डाटा लिया गया।
सकारात्मक एवं जोश पूर्ण प्रतिक्रिया सभी के द्वारा दिया गया।
अंत में सकारात्मक कार्य करने हेतु सरपंच के संबोधन के साथ सभा का समापन हुआ किशोर सशक्तिकरण के बैनर के साथ शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।


What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

