(हिमांशु दास, संपादक,वॉइस ऑफ छत्तीसगढ़ न्यूज)
सुरजपुर/22 सितंबर 2025/ आज कुदरगढ़ धाम में विधायक श्री भूलन सिंह मरावी एवं कुदरगढ़ न्यास तथा वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री राम सेवक पैकरा ने रोपवे निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया।
धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को माता के दर्शन की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं कुदरगढ़ न्यास द्वारा आरकान इंफ्रा रोपवेज एंड फ्यूचर मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के साथ अनुबंध किया गया है। इस रोपवे परियोजना के पूरा होने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी और क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर श्री बाबूलाल अग्रवाल, श्री ओमकार पाण्डेय, जनप्रतिनिधिगण व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

