
सूरजपुर/ 16 जनवरी 2026/ 17 जनवरी को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जिला सूरजपुर प्रवास कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री तहसील भटगांव के ग्राम चुनगड़ी (खोखापारा) में आयोजित होने वाले करमा महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री का जिले में रात्रि विश्राम भी प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां सुनिश्चित कि जा रही है। जिसके तहत कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार ठाकुर द्वारा आज चुनगड़ी (खोखापारा) कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया और चल रही तैयारियों का जायजा लिया गया।

What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

