सूरजपुर – ओड़गी के शासकीय आत्मानंद विद्यालय में ’’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के आदेशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री शुभम बंसल जी के मार्गदर्शन से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती इन्द्र कुमारी तिवारी एवं महिला सशक्तिकरण (हब) मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला मिशन समन्वयक श्रीमती शारदा सिंह के नेतृत्व में किया गया है जिसमें छात्राओं द्वारा निबंध प्रतियोगिता, नारा लेखन, राखी निर्माण प्रतियोगिता एवं वाद विवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं पुरस्कार वितरण किया गया। साथ ही कन्या भ्रूण हत्या निषेध अधिनियम, बाल विवाह, घरेलू हिंसा अधिनियम, गुड टच बैड टच, सखी सेंटर, कार्य स्थल पर महिलाओ का लैगिंग उत्पीडन अधिनियम 2013 एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 181, 1098, 112 की जानकारी दी गई ।
विद्यालय के प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों के सहयोग से सत्र का सफल आयोजन किया गया । कार्यक्रम में यूनिसेफ समन्वयक श्री हितेश द्वारा अन्य जानकारियां दी गई।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

