सूरजपुर. – जयनगर आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आज अनोखे अंदाज में रक्षा बंधन पर्व मनाया गया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर के पेड़ों को रक्षा सूत्र बाँधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कहा कि जैसे हम अपने भाइयों की रक्षा के लिए राखी बाँधते हैं, वैसे ही पेड़ों को भी रक्षा सूत्र बाँधकर यह वचन देना चाहिए कि हम उनकी देखभाल करेंगे और उन्हें काटने से बचाएँगे। कार्यक्रम में शिक्षकों ने भी छात्रों के साथ मिलकर पौधों को पानी दिया और उन्हें संरक्षित रखने का संदेश दिया।
विद्यालय परिवार ने सभी से अपील की कि हर कोई पेड़ों को अपना ’’भाई’’ मानकर उनकी सुरक्षा और संवर्धन में सहयोग करे।

What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

