तमनार में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, कई समस्याओं का मौके पर समाधान

Chattisgarh News Surajpur

बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद

जिला रायगढ़, के तमनार में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आम नागरिकों के लिए राहत का मंच बनकर सामने आया। बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर शिविर में पहुंचे, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर मौजूद रहे और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया।
शिविर में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने पहुंचकर विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। शिविर में स्वास्थ्य, कृषि, मत्स्य, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर शासन की योजनाओं की जानकारी दी और हितग्राहियों को लाभान्वित किया।
इस दौरान आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन प्रमाण पत्र, मछली पकड़ने के जाल, पौधे सहित विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया। योजनाओं का लाभ मिलने पर हितग्राहियों ने खुशी जाहिर की। शिविर में जनप्रतिनिधि, जिला व विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *